You are currently viewing प्रिटी जिंटा ने युवराज को दरकिनार कर पटियाला के इस विस्फोटक बल्लेबाज को 4.80 करोड़ में खरीदा,

प्रिटी जिंटा ने युवराज को दरकिनार कर पटियाला के इस विस्फोटक बल्लेबाज को 4.80 करोड़ में खरीदा,

आईपीएल में इस बार नए खिलाड़ियों या यूं कहें कि छोटे उस्तादों की मौज है. वरुण और शिवम दुबे के करोड़पति बनने के बाद अब पंजाब के रहने वाले सिर्फ 17 साल के प्रभसिमरन सिंह पर करोड़ों रुपए की बारिश हुई है. प्रभसिमरन सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 करोड़ 80 लाख में खरीद लिया है. पंजाब के जूनियर क्रिकेट लेवल पर प्रभसिमरन एक बड़ा नाम हैं.

प्रभसिमरन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान भी हैं. प्रभसिमरन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट के बहुत बड़े फैन हैं. साथ ही वो पंजाब के ही क्रिकेटर अनमोलप्रीत सिंह के चचेरे भाई भी हैं जिन्हें इसी नीलामी में मुंबई ने 80 लाख रुपए में खरीदा है. अनमोलप्रीत को नेट्स पर खेलता देखने के बाद ही प्रभसिमरन ने क्रिकेट का रुख किया.

प्रभसिमरन तब लाइमलाइट में आए जब उन्होंने अंडर-23 जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में अमृतसर के खिलाफ 298 का स्कोर बनाया. हाल ही में बेंगलुरू में हुए नेशनल क्रिकेट अकेडमी के कैंप में वो पांच बेस्ट अंडर-19 विकेटकीपर में चुने गए थे. ये ट्रेनिंग किरण मोरे की गाइडेंस में हुई थी. फिलहाल वो भारत की अंडर-19 और अंडर-23 टीमों का हिस्सा हैं.

 

नीलामी में प्रभसिमरन का बेस प्राइज सिर्फ 20 लाख था लेकिन जैसे ही उनका नाम बोला गया तो किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने उनके लिए धड़ाधड़ बोलियां लगानी शुरू कर दीं. दोनों ही टीमों ने उनकी वैल्यू को 2.80 करोड़ तक पहुंचा दिया, तभी मुंबई इंडियंस भी रेस में कूद पड़ी और देखते ही देखते बोली 4.60 करोड़ तक पहुंच गई. उसके बाद पंजाब ने आखिरकार 4.80 करोड़ की बोली लगाई और अपने प्रांत के युवा बल्लेबाज को साथ जोड़ लिया.