जालंधर : (PLN ) सभी को एक नजर से देखने वाले किसी भी तरह का भेदभाव ना करने वाले कांग्रेस पार्टी की सोच को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम वार्ड नंबर 62 के पार्षद दीपक शारदा ने पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा चलाई गई योजना को घर घर पहुंचा रहे हमारे विधायक बाबा हेनरी के निर्देश अनुसार नीले स्मार्ट कार्ड जोर-शोर से भरे जा रहे हैं इस संबंधी जानकारी देते हुए पार्षद दीपक शारदा ने बताया कि वार्ड नंबर 62 में 600 के करीब नीले स्मार्ट कार्ड फार्म भरकर विधायक बाबा हेनरी के प्रयासों से जमा करवा दिए गए है। सभी वार्ड निवासियों से अपील है की जल्दी-जल्दी अपने परिवार के सभी सदस्यों का एक एक आधार कार्ड,बैंक कॉपी की फ़ोटो स्टेट, परिवार की दो पासपोर्ट फोटो एवं मोबाइल नंबर लेकर कार्यालय में आओ एवं सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाओ हमारे कांग्रेस पार्टी शासित पंजाब सरकार के सभी कार्यकर्ताओं का एवं नेताओं का एक ही उद्देश्य है जनता की सेवा एवं सरकार द्वारा दिए जा रहे सुविधाओं का लाभ देना।




