पंजाब में 6 राजनीति पार्टियों के गठबंधन से बने
पंजाब डेमोक्रेटिक एलायंस ने की लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा, लोक इंसाफ पार्टी और पंजाबी एकता पार्टी समेत जानिए कौन सी पार्टी का कौन सा उम्मीदवार कहां से लड़ेगा चुनाव
चंडीगढ़ ( अमन बग्गा) 6 पार्टियों के गठबंधन के बाद पंजाब डेमोक्रेटिक एलायंस की अहम बैठक चंडीगढ़ में आयोजित की गई ।
इस मौके पंजाब में 19 मई को हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब डेमोक्रेटिक एलायंस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गयी है।
इस मौके पंजाबी एकता पार्टी के अध्यक्ष सुखपाल खैहरा ने अकालीदल टकसाली को अलायंस में शामिल होने का न्योता दिया।
पंजाब डेमोक्रेटिक एलायंस के उम्मीदवार
1.मौजूदा सांसद डॉ धर्मवीर गांधी (पटियाला)
2.बीबी परमजीत खालड़ा (खडूर साहिब) पंजाब एकता पार्टी
3.मनविंदर सिंह ग्यासपुरा -लोक इंसाफ पार्टी – फतेहगढ़ साहिब
4. मौजूदा विधायक मास्टर बलदेव सिंह जेतो फरीदकोट पंजाबी एकता पार्टी
5.पूर्व पोलो खिलाड़ी बिक्रमजीत सिंह सोढ़ी. आंनद पुर साहिब बहुजन समाज पार्टी (BSP)
6.पूर्व डिप्टी कमिश्नर IAS चौधरी खुशीराम होशियारपुर (BSP)
7.जॉर्नलिस्ट बलविंदर कुमार –जालंधर -BSP
इन सीटों पर ये पार्टियां अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारेगी
8.कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया फिरोज पुर
9.Revolutionary Marxist Party of india
गुरदासपुर
10.लुधियाना लोक इंसाफ पार्टी
11.अमृतसर लोक इंसाफ पार्टी
12.बठिंडा – पंजाब एकता पार्टी
13.संगरूर – अभी पार्टी और उम्मीदवार फाइनल नही की गई।




