
New Delhi: अमेजन को उस समय लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा, जब टॉयलेट सीट कवर और अन्य जगहों पर हिंदू देवताओं की छवियों को देखा गया। वस्तुओं को यू.एस. रिटेलर की वेबसाइट पर देखे जाने के बाद अमेजन को गुरुवार को सोशल मीडिया बैकलैश का सामना करना पड़ा, जिससे ट्विटर पर #BoycottAmazon देश का टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया।
बता दें कि अमेजन पर हिंदू भगवानों की फोटो वाले डोर मैट और टॉयलेट कवर सेट बेचे जा रहे हैं. इसमें भगवान शिव, गणेश, हनुमान, बुद्ध समेत दूसरे देवताओं की तस्वीरें शामिल हैं.

गुरुवार को हजारों ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी टैग करके और दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और साथ में कंपनी का बहिष्कार के आह्वान भी किया। सोशल मीडिया चले इस बॉयकॉट पर अमेज़न ने कोई टिप्पणी नहीं दी है।
अमेजन ने टॉयलेट मैट और टॉयलेट सीट पर श्री स्वर्ण मंदिर साहिब टेंपल की तस्वीर भी लगाई थी
अमेजॉन की ओर से ऐसी करतूत की गई थी जिससे सिखों में आक्रोश हो गया था। आरोप लगा था कि अमेजन की साइट पर एेसा टाॅयलेट सीट बेचा जा रहा है जिस पर सिखों के मुख्य धार्मिक स्थल की तस्वीरें लगी हैं। अमेजन की साइट पर बिक रही एक टॉयलेट मैट और टॉयलेट सीट पर श्री स्वर्ण मंदिर साहिब टेंपल की तस्वीर लगी दिखाई गई थी। इससे सिखों में भारी रोष व्याप्त हो गया था। एसजीपीसी ने इसके खिलाफ अमेजॉन को नोटिस भेजा है। बाद में अमेजन ने माफी मांगी थी।




