जालंधर( PLN) जालंधर में थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पड़ते बस्ती दानिशमंदा शमशान घाट में दशकों पुराना शिव मंदिर तोड़ने तोड़ दिया गया जिसकी जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्रों के लोगों में भारी रोष पैदा हो गया।
जैसे ही इस की भनक हिन्दू नेताओं को लगी तो मौके पर अमित तनेजा ,रोहित जोशी, कुणाल कोहली,आशीष अरोड़ा, राकेश सोनिक, अमित अरोड़ा, शीतल अंगुराल,गौरव लूथरा,संजीव शर्मा, राकेश काला प्रधान, कमल चौधरी, दिनेश कपूर, मुनीष शर्मा, सुनील बंटी,राजन सारांगल, गौरव जोशी,यश पहलवान, नरिंदर थापर ने पहुंच जमकर हंगामा किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ शरारती लोगो ने जानबूझ कर इस कार्य को अंजाम दिया है। मन्दिर में रखी देवी देवताओं की मूर्तियां भी खंडित कर मलबे में तब्दील कर दी गयी।
उन्होंने कहा कि जिन शरारती लोगों ने यह असहनीय कार्य किया है इसके पीछे कहीं उन लोगो का निजी स्वार्थ तो नही छिपा हुआ अन्यथा ऐसा कार्य करना तो कोई सोच भी नही सकता। अब पुलिस को उन लोगो पर सख्त कानूनी कार्रवाही करनी चाहिए। हंगामे को देखते हुए डी.सी.पी नरेेेश डोगरा, ए.सी.पी वैस्ट पलविंदर सहित कई पुलिस मुलाजिम मौेके पर पहुंचे।