You are currently viewing संतोख चौधरी का चल गया जादू, चौधरी समेत इन चार सांसदों को मिला दोबारा मौका, राहुल गांधी ने दी हरि झंडी, जानिए पंजाब में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
AICC Vice President Rahul Gandhi along with MP Chaudhary Santokh Singh and candidate Vikram Chaudhary during a election rally at Phillaur Constituency in Jalandhar District on Saturday. Tribune Photo Malkiat Singh

संतोख चौधरी का चल गया जादू, चौधरी समेत इन चार सांसदों को मिला दोबारा मौका, राहुल गांधी ने दी हरि झंडी, जानिए पंजाब में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

 

लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रहे हैं। दिल्ली में पंजाब एवं चंडीगढ़ के उम्मीदवारों के नामों पर फैसला करने के लिये कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार इस बार कांग्रेस ने चंडीगढ़ से पवन कुमार बंसल को उम्मीदवार चुना है। वहीं जालंधर से सांसद चौधरी संतोख को प्रत्याशी बनाया गया है। चौधरी हाल ही में तब विरोधियों के निशाने पर आए थे जब उनका कथित स्टिंग सामने आया था।

गुरदासपुर से सुनील जाखड़, पटियाला से परनीत कौर और होशियारपुर से राजकुमार चब्बेवाल, अमृतसर से गुरजीत औजला को टिकट देने का एलान कर दिया गया है। लुधियाना से कांग्रेस ने रवनीत बिट्टू को मैदान में उतारा है। 

उल्लेखनीय है कि पवन कुमार बंसल और क्रिकेटर से राजनीति में आए नवजोत सिंह सिद्धू की धर्मपत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के बीच चंडीगढ़ की पार्टी टिकट के लिए काफी जोर आजमायश हुई है। बेशक बंसल का राजनीतिक कद और अनुभव डॉ. सिद्धू की तुलना में काफी बढ़ा है और शायद इसी बात का उन्हें फायदा भी मिला है। पवन कुमार बंसल ने 10वीं, 13वीं, 14वीं और 15वीं लोकसभा के चुनाव कांग्रेस की टिकट पर जीते हैं। 15वीं बार वे केंद्रीय मंत्री होते हुए 28 अक्टूबर 2012 से 10 मई 2013 तक रेलमंत्री रहे हैं और इससे पहले वे संसदीय मामलों के मंत्री और जल संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं।  पवन बंसल को पार्टी ने पंजाब के संगरूर से भी चुनाव लडऩे का ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया था। बंसल ने पार्टी को स्पष्ट कर दिया था कि अगर वह चुनाव लड़ेंगे तो चंडीगढ़ से ही। मालूम हो कि बंसल मूल रूप से संगरूर के गांव तपा के ही रहने वाले हैं। हालांकि इन सभी प्रत्याशियों के नामों का