You are currently viewing ‘विश्वासघात’ रैली में पहुंचे मंडल 12 के महासचिव एडवोकेट नवजोत सिंह ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले – देश की जनता कांग्रेस को उस की जगह दिखा देगी

‘विश्वासघात’ रैली में पहुंचे मंडल 12 के महासचिव एडवोकेट नवजोत सिंह ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले – देश की जनता कांग्रेस को उस की जगह दिखा देगी

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के अध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में शनिवार को सुबह 10:30 बजे कांग्रेस सरकार की विफलता भरे 2 साल पूरे करने पर स्थानीय कंपनी बाग चौक से रेड क्रॉस मार्केट नजदीक ज्योति चौक तक रोष मार्च निकाला गया। जिसमें राकेश राठौर प्रदेश भाजपा जनरल सेक्रेटरी, चरणजीत सिंह अटवाल सीनियर अकाली नेता, मनोरंजन कालिया सीनियर भाजपा नेता, के.डी. भंडारी सीनियर भाजपा नेता, महिंदर भगत, मंडल 12 से नवजोत सिंह (वरिष्ठ वकील) जनरल सेक्रेटरी

शामिल हुए। इस मौके एडवोकेट नवजोत सिंह ने कांग्रेस पर निशाना लगाते हुए कहा कि उनका चुनाव अभियान फर्जी मुद्दों पर चल रहा है। उन्होंने राफेल, नीरव मोदी और बालाकोट हवाई हमले के संबंध में कहा कि इन आरोपों को अगर कांग्रेस अध्यक्ष के भाषणों से निकाल दिया जाए तो इन मुद्दों में कुछ भी बाकी नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि मतदाता देश के विपक्षी दलों को पूरा जवाब देंगे और उन्हें उनकी जगह दिखा देंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की यह सराहना है कि सरकार के खिलाफ कोई असल मुद्दा बचा ही नहीं है।

इस मौके सीनियर भाजपा नेता समेत मौजूदा पार्षद, अन्य वार्डों में चुनाव लड़े हुए पार्षद उम्मीदवार एवं मंडलों के अध्यक्ष एवं उनकी टीम व कार्यकारिणी सदस्य मोर्चा और सेल की टीम एवं भारतीय जनता पार्टी जालंधर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान राजीव ढींगरा जनरल सेक्रेटरी जिला जालंधर, वरिंदर पाल बंटी ज़िला कार्यकारणी सदस्य, जतिंदर कुमार अरोड़ा ज़िला कार्यकारणी सदस्य भी उपस्थित हुए।

 

मंडल 12 की और से अमरजीत सिंह गोलडी मंडल प्रधान, जोगिन्दर सिंह खालसा वाईस प्रेजिडेंट, नरेश भगत वाईस प्रेजिडेंट, अनिल ठाकुर वाईस प्रेजिडेंट, राजेश भगत वाईस प्रेजिडेंट, डॉ राहुल जामवाल मीडिया प्रभारी, दिनेश मल्होत्रा सोशल मीडिया इंचार्ज, तजिंदर सिंह बबलू सेक्रेटरी, रणबीर सिंह सहोता प्रधान SC मोर्चा, सन्नी भगत प्रधान BJYM, बलराज बद्दन वाईस प्रेजिडेंट SC मोर्चा, प्रवीण चोपड़ा आदि उपस्थित हुए।