जालंधर (अमन बग्गा) लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जालंधर से सांसद संतोख चौधरी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इसी संदर्भ में आज कांग्रेस विधायक बावा हेनरी के हलके में पड़ते मकसूदां में चुनावी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उमड़े सैंकड़ो के जनसमूह के उत्साह को देखकर यह साफ दिखाई दे रहा था कि इलाकावासियों के अंदर सांसद संतोख चौधरी को दोबारा पार्लियामेंट में पहुंचाने का पूरा मन बनाया हुआ है।
इस मौके विधायक बावा हेनरी, सतविंदर कौर खालसा, माइक खोसला, विक्की कालिया, दीपक शारदा, राजकुमार आदि पार्षदों के इलावा इंदरजीत नागरा,राजकुमार सैनी, सुखदेव बाठ मौजूद रहे।

इस मौके बैठक को संबोधित करते हुए संतोख चौधरी ने केंद्र की सत्तारूढ़ मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। हाल ही में संसद में राफेल डील पर सरकार को घेरने के साथ साथ एक बेरोजगारी, किसान आत्महत्या, राफेल सौदे, जीएसटी और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
पढ़िए सांसद संतोख चौधरी के भाषण की 6 बड़ी बातें।
■उन्होंने बोला कि पिछले दो सालों में मोदी सरकार ने 15 उद्योगपतियों के 2,00,000 करोड़ रुपये के कर्ज को माफ किया, लेकिन राहुल गांधी जी ने किसानों के लिए कर्जमाफी की बात की, जिसमें मोदी ने चुप्पी साध ली थी।
■ 56 इंच की छाती के सामने संसद में राफेल की बात उठती है, भ्रष्टाचार पर सवाल पूछे जाते हैं तो डेढ़ घंटे के भाषण में एक मिनट के लिये भी जवाब नहीं दिया
■मोदी जी ने राफेल में भ्रष्टाचार किया है और चोरी की है। ये आने वाले समय में पूरे हिंदुस्तान को दिख जायेगा। हिंदुस्तान की सरकार ने 45000 करोड़ रुपये के कर्ज वाले बिजनेसमैन को ठेका क्यों दिया
■हर रोज किसान आत्महत्या करता है। पूरे हिंदुस्तान में किसान एक के बाद एक किसान आत्महत्या कर रहा हैआपने कभी मोदी जी को किसान से गले मिलते हुए देखा है। नहीं ये कभी हो नहीं सकता,
■नवंबर को मोदी जी टीवी पर आये और कहा भाईयों और बहनों 500 और 1000 रुपये का नोट मुझे अच्छा नहीं लगा, अब मैं इसको रद्दी कर रहा हूं छोटे व्यापारियों के पैर पर नोटबंदी की पहली कुल्हाड़ी मारी।

■जैसे ही कांग्रेस पार्टी 2019 में चुनाव जीतेगी हम ये 5 अलग-अलग स्तर वाले गब्बर सिंह टैक्स को बदलकर एक जीएसटी देंगे| हम डीजल और पेट्रोल को भी जीएसटी में डाल देंगे जिससे महंगाई कम होगी




