You are currently viewing हजारों फीट की ऊचांई पर महिला ने दिया बच्चे का जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

हजारों फीट की ऊचांई पर महिला ने दिया बच्चे का जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

जयपुर: बेंगलुरु से जयपुर आ रहे विमान में एक महिला को लेबर पेन होने के बाद उसकी डिलीवरी कराई गई। जयपुर एयरपोर्ट पर विमान को लैंड कराने के बाद जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस की सहायता से निजी हॉस्पिटल भेजा गया। जहां दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट ने बेंगलुरु से सुबह 5:45 बजे उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बाद महिला को लेबर पेन होने लगा। इसकी सूचना विमान में क्रु स्टाफ को दी गई। क्रु स्टाफ ने विमान में चिकित्सक के लिए अनाउंसमेंट किया। विमान में मौजूद एक डॉक्टर ने महिला यात्री का सुरक्षित प्रसव कराया। सुबह 8:05 बजे विमान जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

इसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद चिकित्सा स्टाफ ने एंबुलेंस की सहायता से जच्चा-बच्चा दोनों को निजी अस्पताल में भिजवाया। एयरपोर्ट पर चिकित्सा स्टाफ पीपीई किट पहनकर मौजूद रहा। महिला यात्री का नाम ललिता बताया जा रहा है। इस दौरान विमान में महिला के परिजन भी मौजूद थे।