नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर व एक्टर निक जोनास की एक वीडियो सामने आई है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल यह वीडियो एक लाइव कॉन्सर्ट की है जिसमें हाल ही में दोनों पहुंचे थे। वीडियो इतना रोमांटिक है कि यह सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देखिए यह वीडियो…
इस वीडिया में प्रियंका और निक एक-दूसरे को KISS करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रियंका की जेठानी भी दिख रही हैं। दरअसल स्टेज पर जाने से पहले जोनास भाई अपनी-अपनी पत्नियों से कुछ इस तरह मिले कि वीडियो वायरल हो गया। वैसे प्रियंका और निक कई बार पब्लिक प्लेस पर किस करते देखे गए हैं।
लेकिन यहां प्रियंका का एक और जेठानी सोफी टर्नर गायब थीं। इसलिए जब जो जोनास इस जगह से निकले तो अपने फैंस की ओर किस करने के मजाकिया अंदाज में गुजरे। लेकिन जो जोनास के एक्सप्रेशन बता रहे हैं कि वह सोफी को कितना मिस कर रहे हैं।