You are currently viewing शंभु बॉर्डर से सामने आई दुखद खबर, किसान आंदोलन में शामिल एक महिला किसान की मौत

शंभु बॉर्डर से सामने आई दुखद खबर, किसान आंदोलन में शामिल एक महिला किसान की मौत

चंडीगढ़: शंभू बॉर्डर से एक मनहूस खबर आई है। किसान आंदोलन में शामिल एक महिला किसान की मौत हो गई है। ये मौत देर रात शंभू बॉर्डर पर हुई। मृतक महिला किसान की पहचान बलविंदर कौर पत्नी रशपाल सिंह के रूप में हुई है। महिला किसान की उम्र 55 साल बताई जा रही है। मृतक महिला किसान गांव वलीपुर जिला तरनतारन की रहने वाली थी।

बता दें, शंभू और खनूरी बॉर्डर पर किसानों का संघर्ष चरम पर है और शंभू रेलवे स्टेशन पर भी किसान डटे हुए हैं। किसानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 7 मई को हरियाणा में ‘किसान यात्रा’ शुरू करने का ऐलान किया था। किसानों ने कहा कि इस यात्रा के दौरान वे हरियाणा के सभी गांवों में जाएंगे और मोदी सरकार की आलोचना करेंगे।

Sad news came from Shambhu border, a woman farmer involved in the farmers’ movement died