You are currently viewing Weather Udpate: पंजाब के 19 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, छाए रहेंगे बादल; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Weather Udpate: पंजाब के 19 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, छाए रहेंगे बादल; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

चंडीगढ़: पंजाब में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ही इन जिलों में कुछ जगहों पर बिजली भी गुल रहेगी। बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे, 4 जिलों मानसा, बठिंडा, मुक्तसर और फाजिल्का में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।

इसके साथ ही कल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद 19 अप्रैल तक कोई अलर्ट नहीं है। जलवायु में ऐसा बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण है। जनवरी से अब तक मौसम चार बार बदल चुका है। कल के मुकाबले तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट आई है। यह सामान्य से 3.8 डिग्री कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 33 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि जालंधर का तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया गया।

Weather Update: Strong winds will blow in 19 districts of Punjab, there will be clouds; IMD issued yellow alert