You are currently viewing एक-दूजे से प्यार कर बैठी दो सहेलियां, नहीं माने घरवाले तो हुईं फरार- करने जा रही ऐसा काम जानकर उड़ जाएंगे होश

एक-दूजे से प्यार कर बैठी दो सहेलियां, नहीं माने घरवाले तो हुईं फरार- करने जा रही ऐसा काम जानकर उड़ जाएंगे होश

लखनऊ: दिल्ली और हरियाणा की युवतियों ने एक दूसरे से दोस्ती की और फिर कब से प्रेम संबंध में बदल गई उन्हें ये पता हीं नहीं चला। लखनऊ पहुंची दोनों युवतियों ने पुलिस को बताया कि हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। परिवार वालों को इस बारे में बताया था। मगर, हमारी भावनाओं को किसी ने नहीं समझा। हमें अलग करने के जतन किए जाने लगा। कोई रास्ता नहीं बचा था, इसलिए घर छोड़ कर आ गए थे। हम अपनी मर्जी से जीना चाहते हैं। फिलहाल मानकनगर पुलिस ने दोनों युवतियों को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द किया है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली मॉडल टाउन राजपुरा निवासी 19 वर्षीय युवती की दोस्ती हरियाणा कैथल निवासी युवती से थी। हमउम्र होने के कारण दोनों अधिकांश समय साथ बिताती थीं। इस बीच युवतियां एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो गईं थीं। उनके बीच बन रहे रिश्ते से परिवार वाले खुश नहीं थे। दोनों को अलग करने के लिए कई प्रयास किए गए थे।

इन सब से परेशान होकर युवतियां लखनऊ आ गईं थीं। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के मुताबिक दिल्ली से आने के बाद मानकनगर में सहेलियां किराए के मकान में रह रहीं थीं। दिल्ली और हरियाणा से लापता युवतियों के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच युवतियों के मोबाइल की लोकेशन लखनऊ में मिली।

जिसके बाद दिल्ली मॉडल टाउन और हरियाणा की कैथल थाने की संयुक्त पुलिस टीम लखनऊ आई थी। टीम ने डीसीपी मध्य डॉ. ख्याति गर्ग से मदद मांगी थी। जिसके बाद सर्विलांस के जरिए युवतियों के मानकनगर में किराए के मकान में रहने का पता चला। इस आधार पर मानकनगर पुलिस के साथ दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने युवतियों को बरामद किया।

मॉडल टाउन निवासी युवती के मुताबिक वह सहेली के प्यार में पड़ गई थी। साथ जिंदगी गुजारने का इरादा कर लिया था। घर वालों और दोस्तों से बचने के लिए वह लोग लखनऊ आ गए थे। घर से निकलते वक्त जमा पूंजी भी साथ ले ली थी। जिससे उनका खर्चा चल रहा था। दिल्ली निवासी युवती के मुताबिक वह लिंग परिवर्तन कराना चाहती थी। इसके लिए डॉक्टरों के संपर्क में थी। उसे उम्मीद थी कि लिंग परिवर्तन कराने के बाद वह सहेली के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर सकती है।

Two friends sitting in love with each other, if they do not agree, then the family members have gone absconding – you will be blown away knowing such work