You are currently viewing पंजाब में भरोसे का कत्ल! लिफ्ट के बहाने कॉलेज छात्रा की अस्मत लूटी, इलाके में सनसनी

पंजाब में भरोसे का कत्ल! लिफ्ट के बहाने कॉलेज छात्रा की अस्मत लूटी, इलाके में सनसनी



जगराओं:
लुधियाना के जगराओं में एक कॉलेज छात्रा के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सिटी जगराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान गांव लक्खा निवासी हरजोत सिंह के रूप में हुई है और वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

थाना सिटी की एसआई किरणदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता एक स्थानीय कॉलेज की छात्रा है। दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना वाले दिन आरोपी हरजोत सिंह ने पीड़िता को फोन कर मिलने के लिए बुलाया, लेकिन पीड़िता ने इनकार कर दिया। इसके बावजूद आरोपी कॉलेज के बाहर पहुंच गया और छुट्टी होने पर पीड़िता को बस स्टैंड तक छोड़ने का झांसा देकर अपनी कार में बिठा लिया।

आरोप है कि हरजोत सिंह पीड़िता को जगराओं स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद किसी तरह पीड़िता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस आरोपी हरजोत सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिए जाने का दावा किया है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Trust murdered in Punjab