
लुधियाना: लुधियाना शहर के व्यस्त दुगरी रोड स्थित जवद्दी इलाके में एक किरयाना स्टोर पर शातिराना चोरी का मामला सामने आया है। सामान खरीदने के बहाने आए दो बाइक सवार युवकों ने दुकानदार को चकमा देकर आटे की तीन थैलियां पार कर दीं। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोरों की हरकत साफ नज़र आ रही है।
यह घटना जवद्दी इलाके में स्थित ‘गुरु किरपा जनरल स्टोर’ की है। दुकान के मालिक कुनाल बग्गा ने बताया कि यह वारदात दो दिन पहले (शनिवार) शाम करीब 6:30 बजे हुई।
देखें VIDEO-

दुकान मालिक कुनाल बग्गा ने बताया कि शाम के समय दो नौजवान युवक बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर आए। उनमें से एक दुकान के अंदर दाखिल हुआ और कुछ सामान देखने का नाटक करने लगा। उसने दुकानदार से कोई चीज़ देने के लिए कहा।

जैसे ही कुनाल बग्गा काउंटर के दूसरी तरफ़ मुड़कर ग्राहक के लिए सामान निकालने में व्यस्त हुए, तभी चोर ने मौका देख लिया।
सामने आई सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही दुकानदार का ध्यान दूसरी ओर जाता है, युवक बड़ी फुर्ती से दुकान में रखीं आशीर्वाद ब्रांड के आटे की तीन थैलियां (कट्टे) उठाता है और सेकंडों में दुकान से बाहर निकल जाता है।
बाइक पर सवार उसका दूसरा साथी पहले से ही बाइक स्टार्ट कर तैयार खड़ा था, जिसके साथ वह तुरंत मौके से फरार हो गया। दुकान मालिक कुनाल बग्गा ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई में जुट गई है।
View this post on Instagram


Tricked on the pretext of taking goods




