You are currently viewing घर को AC से भी ज्यादा ठंडा रखेगा ये अनोखा सफेद पेंट! गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में हुआ शामिल

घर को AC से भी ज्यादा ठंडा रखेगा ये अनोखा सफेद पेंट! गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में हुआ शामिल

नई दिल्ली: गर्मियों में लोग घर को ठंडा रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाने लगते हैं। सूरज का ताप थोड़ा कम हो जाएं इसके लिए कई बार लोग गर्मी में हर साल छत पर चूना या अलग-अलग पेंट करते हैं। तो कई बार रात को छत पर पानी का छिड़काव करते हैं। लेकिन बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ गर्मी से निजात के लिए समाधान मिल गया है। जी हां, हाल ही में एक ऐसा पेंट बनाया गया है। जिसके इस्तेमाल से जरा भी गर्मी नहीं लगेगी। बताया जा रहा है इससे पर्यावरण को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। दुनिया का सबसे सफेद पेंट चर्चा का विषय बन गया है। 

अमेरिकी पड्र्यू यूनिवर्सिटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर जिउलिन रूआन और उनकी टीम ने तैयार किया है। प्रोफेसर जिउलिन रूआन ने मीडिया से चर्चा कर बताया कि यह पेंट बिना एसी के भी घर को एकदम ठंडा रखेगा। जिसे घर में या कहीं भी पेंट कराने पर एसी की जरूरत नहीं लगेगी। बता दें कि यह दुनिया का सबसे अधिक सफेद पेंट होने के कारण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। 15 अप्रैल 2021 को एसीएस जर्नल एप्लाइड मैटेरियल्स एंड इंटरफेस में यह शोध प्रकाशित हुआ है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, नए पेंट को सूर्य की 98.1 फीसदी किरणों को परिवर्तित करता है। जिससे बिल्डिंग का तापमान कम हो जाता है। जानकारों के मुताबिक यह पेंट ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से निपटने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है।

This unique white paint will keep the house cooler than AC! Included in the Guinness Book of World Records