You are currently viewing शराब फैक्ट्री के विरोध में आज पंजाब का ये जिला बंद

शराब फैक्ट्री के विरोध में आज पंजाब का ये जिला बंद

फाजिल्काः फाजिल्का के गांव हीरा वाली में शराब फैक्ट्री निर्माण के विरोध में आज फाजिल्का शहर बंद रखा गया है। व्यापार मंडल के आह्वान पर, विभिन्न यूनियन और दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके इस फैक्ट्री का विरोध कर रहे हैं। व्यापार मंडल फाजिल्का के प्रधान अशोक गुलबधर ने बताया कि दोपहर 1 बजे तक व्यापार मंडल द्वारा बंद का ऐलान किया गया है।

बता दें कि पिछले 25 दिनों से अलग-अलग गांव के लोगों द्वारा पंजाब को राजस्थान, गुजरात से जोड़ते नेशनल हाइवे पर धरना दिया जा रहा है। संघर्ष कर रहे लोगों को विभिन्न संगठनों का साथ भी मिल रहा है। लोगों की मांग है कि इस शराब फैक्ट्री को फाजिल्का जिले के बाहर लगवाया जाए।