You are currently viewing Good News: कोरोना के नए मामलों में आई बड़ी गिरावट, 41 से ज्यादा मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ- 24 घंटे में 14,402 एक्टिव केस कम हुए

Good News: कोरोना के नए मामलों में आई बड़ी गिरावट, 41 से ज्यादा मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ- 24 घंटे में 14,402 एक्टिव केस कम हुए

नई दिल्ली: देश में कोरोना के केस में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में 27,421 नए मरीजों की पहचान हुई और 41,457 ठीक हो गए। इस दौरान 376 मरीजों ने इस महामारी से जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,402 की कमी आई है। अब 3.82 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा 23 मार्च के बाद सबसे कम है। तब 3.65 लाख एक्टिव केस थे।

बीते दिन दर्ज किए गए 27,421 नए मामले 15 मार्च के बाद सबसे कम हैं। तब 24,437 केस एक दिन में दर्ज किए गए थे। उसके बाद देश में लगातार कोरोना मामलों में इजाफा हुआ। दूसरी लहर के दौरान रोजाना 3 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

There was a big drop in new cases of corona, more than 41 patients were completely healthy – 14,402 active cases decreased in 24 hours