You are currently viewing जालंधर में कोरोना मरीजों की कुल संख्या साढ़ें 18,000 के पार, 24 घंटे में इतने नए केस- 4 लोगों की मौत

जालंधर में कोरोना मरीजों की कुल संख्या साढ़ें 18,000 के पार, 24 घंटे में इतने नए केस- 4 लोगों की मौत

जालंधर: पंजाब के जालंधर जिला में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित 136 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 18,579 हो गई है। जबकि इस महामारी से चार और मरीजों की जान चली गई।

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से चार और मरीजों की जाने जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 582 हो चुका है। जबकि 158 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 17,003 हो गई है। सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अब तक जिले में 4,00,448 लोगों के नमूने जांच के लिए गए थे जिनमें से 3,65,030 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।