You are currently viewing पृथ्वी-दिवस पर स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल ने निकाली जागरुकता रैली, छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पृथ्वी-दिवस पर स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल ने निकाली जागरुकता रैली, छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जालंधर (अमन बग्गा): स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल में पृथ्वी-दिवस को समर्पित जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के जरिए स्कूल के छात्रों ने सभी को पृथ्वी दिवस की महत्ता बताई गई। छात्रों ने कविता, लघुनाटिका व पौधारोपण आदि गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं छात्रों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ भी ली। स्कूल की मुख्याध्यापिका श्री जतिन्द्र कौर ने छात्रों को धरती की सुरक्षा के लिए जागरूक किया। छात्रों को पेड़, पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण के विषय में जानकारी दी।

Swami Mohan Das Model School organized an awareness rally on Earth Day, students gave the message of environmental protection