चंडीगढ़: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के प्रकोप को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के स्कूली बच्चों को एक बड़ी राहत दी है। सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, राज्य में 1 जून से लेकर 30 जून तक स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे। भीषण गर्मी के इस मौसम को देखते हुए सरकार ने यह कदम बच्चों की सेहत और सुरक्षा के मद्देनजर उठाया है।
सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश
पंजाब सरकार द्वारा जारी यह आदेश राज्य के किसी एक क्षेत्र या बोर्ड के लिए नहीं है, बल्कि यह फैसला पूरे पंजाब में एक साथ लागू होगा। गर्मी के जानलेवा मौसम को देखते हुए सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य के सभी समूह सरकारी, एडेड (सहायता प्राप्त) और निजी (प्राइवेट) स्कूलों में इन तारीखों के दौरान अनिवार्य रूप से छुट्टियां रहेंगी। बता दें कि बढ़ते तापमान और तेज गर्मी के कारण चंडीगढ़ प्रशासन ने पहले ही अपने स्कूलों को बंद करने का फैसला कर लिया था, जिसके बाद अब पंजाब सरकार ने भी यह बड़ा कदम उठाया है।
शिक्षा विभाग की सचिव ने जारी किए लिखित निर्देश
इस संबंध में पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव सोनाली गिरी की ओर से बकायदा लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी इन आदेशों की प्रतियां संबंधित सभी विभागों, जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधकों को तुरंत प्रभाव से भेज दी गई हैं, ताकि नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके। सरकार के इस फैसले से जहां एक तरफ बच्चों और अभिभावकों को भीषण गर्मी में स्कूल जाने की परेशानी से निजात मिली है, वहीं दूसरी तरफ बच्चों को एक महीने की लंबी छुट्टियां भी मिल गई हैं।

Summer Vacations Announced for All Schools in Punjab: Find Out When Schools Will Remain Closed








