You are currently viewing पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सुखजिंदर लाली

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सुखजिंदर लाली

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सुखजिंदर राज सिंह लाली शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वह पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और सह प्रभारी राघव चड्ढा के नेतृत्व में आप में शामिल हुए। गौरतलब है कि सुखजिंदर राज सिंह लाली ने हाल ही में पंग्रेन के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था।

माना जा रहा था कि कांग्रेस में चल रहे सत्ता संघर्ष को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है। जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, लेकिन आज उन्होंने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Sukhjinder Lali joins Aam Aadmi Party