You are currently viewing सुखदेव सिंह ढींडसा और रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने घोषित किया नई पार्टी का नाम

सुखदेव सिंह ढींडसा और रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने घोषित किया नई पार्टी का नाम

मोगा: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बागी नेताओं सुखदेव सिंह ढींडसा और रणजीत सिंह ब्रहम्पुरा की नयी पार्टी का नाम शिअद संयुक्त होगा। यह घोषणा दोनों नेताओं ने आज दोपहर एक बैठक के बाद की। पिछले महीने दोनों नेताओं ने अपनी पार्टियों शिअद (डेमोक्रेट्स) और शिअद (टक्साली) का विलय कर नया राजनीतिक दल गठित करने की घोषणा की थी।

इस नये राजनीतिक गठजोड़ का असर अगले साल होने जा रहे पंजाब के विधानसभा चुनावों पर पड़ सकता है। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की घोषणा अगले कुछ दिनों में की जाएगी।

ढींडसा व उनके बेटे विधायक परमिंदर सिंह को जहां फरवरी 2020 में पार्टी से शिअद (बादल) से निकाला गया था, वहीं ब्रहम्पुरा को नवंबर 2018 में। ढींडसा ने शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को 2017 विधानसभा चुनावों में हार का जिम्मेवार ठहराया था और धार्मिक बेअदबी मामले को भी ठीक से न संभाल पाने का आरोप लगाया था।

Sukhdev Singh Dhindsa and Ranjit Singh Brahmapura announced new party names