
लुधियाना: लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को विजिलेंस जांच में पूछताछ के लिए समन भेजने वाले एसएसपी को पंजाब सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद अब आशू को विजिलेंस के सामने पेश नहीं होना पड़ेगा।
सूत्रों के अनुसार, एसएसपी और भारत भूषण आशू के बीच पहले से निजी संबंध थे। बताया जा रहा है कि आशू ने ही इस अधिकारी को पहले DSP पद पर नियुक्त करवाया था। चुनाव की घोषणा से कुछ दिन पहले दोनों के बीच एक गुप्त मुलाकात भी हुई थी, जिसके बाद बिना किसी आधिकारिक प्रक्रिया के रातों-रात समन जारी कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि इससे सहानुभूति लहर पैदा करने की कोशिश की गई थी।
गौरतलब है कि आशू को पहले सराभा नगर के स्कूल की जमीन से जुड़े 2,400 करोड़ रुपये के घोटाले में तलब किया गया था। इस मामले में उन्हें आज (6 जून) पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया गया था। समन डीएसपी विनोद कुमार द्वारा 4 जून को जारी किया गया था।
इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कांग्रेस की लीडरशिप ने फिरोजपुर रोड स्थित चुनाव कार्यालय में दोपहर 3 बजे मीडिया को संबोधित करने का निर्णय लिया है।
View this post on Instagram

SSP who sent summons to Congress candidate Bharat Bhushan Ashu suspended




