You are currently viewing पंजाब में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, 10वीं की छात्रा को शादी का झांसा देकर भगा ले गया कराटे टीचर; पुलिस तलाश में जुटी

पंजाब में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, 10वीं की छात्रा को शादी का झांसा देकर भगा ले गया कराटे टीचर; पुलिस तलाश में जुटी

लुधियाना: लुधियाना के जगराओं इलाके से एक शिक्षक द्वारा अपने पद की गरिमा को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल का कराटे टीचर अपनी ही साढ़े 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना जगराओं के सिधवां बेट थाना क्षेत्र की है। मामले की जांच कर रहे एएसआई राजवरिंदर पाल सिंह ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, उनकी साढ़े 15 साल की बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। 29 जून की रात को पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया था। जब वे 30 जून की सुबह उठे, तो उन्होंने पाया कि उनकी बेटी अपने कमरे में नहीं थी।

परिवार ने अपने स्तर पर बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उन्हें पता चला कि स्कूल में कराटे सिखाने वाला टीचर गुरप्रीत सिंह ही उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है।

जांच में यह भी बात सामने आई है कि आरोपी टीचर को उसकी गलत हरकतों के कारण स्कूल प्रबंधन ने पहले ही नौकरी से निकाल दिया था।

पुलिस ने पीड़िता की मां के बयानों के आधार पर आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) (नाबालिग का अपहरण) और 96 (पद का दुरुपयोग कर यौन संबंध बनाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी फरार है और पुलिस की टीमें आरोपी और नाबालिग लड़की की तलाश में जुटी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Shameful act of a teacher in Punjab