You are currently viewing MLA रिंकू के विरोधियों को बड़ा झटका. भार्गव कैंप के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देव राज गौरी ने की परिवार समेत की कांग्रेस में वापसी

MLA रिंकू के विरोधियों को बड़ा झटका. भार्गव कैंप के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देव राज गौरी ने की परिवार समेत की कांग्रेस में वापसी

जालंधर( अमन बग्गा) कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक सुशील कुमार रिंकू को अपने विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट से लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस से नाराज चल रहे लोग उनके हक में और उनके कामकाज से प्रभावित होकर दोबारा कांग्रेस में वापिसी कर रहे हैं। जिससे विधायक सुशील रिंकू को भार्गव कैंप व हलके के अन्य इलाकों में बड़ी मजबूती मिल रही है। रिंकू ने आज भार्गव कैंप और न्यू सुराज गंज में हंगामी मीटिंगों का दौर चलाया। लोगों ने उनका फूलों व माता की चुनरी ओड़ा कर जीत का आशीर्वाद दिया।


भार्गव कैंप में बराड़ बिरादरी के पुराने कांग्रेसी नेता देव राज गौरी की भी विधायक सुशील रिंकू ने कांग्रेस परिवार में दोबारा घर वापिसी करवाई। उन्होंने गौरी के लौटाने पर उनका धन्यवाद किया। रिंकू ने कहा कि गौरी परिवार कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी बनकर काम करता रहा है। किन्हीं कारणों के चलते वह उनसे नाराज होकर कांग्रेस छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में चल गए थे। लेकिन वह लोग टकसाली कांग्रेसी हैं, उनको ज्यादा देर नाराज नहीं रहने दिया जा सकता था। उन्हें मनाकर घर वापिसी करवा ली गई है। रिंकू ने कहा कि हलके में विकास के नाम पर वोट मांग रहा हूं। क्योंकि विकास करवाते हुए कुछ कमियां भी जरूर रह गई होंगी। इन कमियों को दूर करने के लिए लोग उन्हें एक और मौका दें। ताकि दोबारा जीतकर वह हलके की सेवा कर सकें और कमियों को दूर कर सकें।
देव राज गौरी ने कहा कि वह कांग्रेस से नाराज हुए थे, लेकिन अब वह सुशील रिंकू के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़े हैं। वह लोग सियालकोट से साथ आए थे और साथ ही रहेंगे। कांग्रेस को दोबारा जीताया जाएगा। रिंकू को दोबारा सिर्फ विधायक ही नहीं बनाया जाए। बल्कि मंत्री भी बनाएंगे। पंजाब में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनाएंगे।
इसी तरह न्यू सुराज गंज कांग्रेसी नेता राणा बग्गा के घर पर भी रिंकू ने मीटिंग को संबोधित किया। उन्हें वहां भी लोगों ने मंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। कहा कि अब रिंकू जल्द ही कांग्रेस सरकार में मंत्री बनेंगे। इस मौके पर पार्षद बचन लाल, पार्षद तरसेम लखोत्र, खादी बोर्ड के पूर्व डायरैक्टर मेजर सिंह, ओम प्रकाश, पूर्व पार्षद दायावंती, मदन लाल, कुलदीप दीपू, शेर सिंह शेरू, राणा बग्गा, राज कुमार राजू, रतन लाल, रविंदर कीमती, सतगुरु कबीर सेवा दल के प्रधान गुरबचन सिंह जैली, जीता जी, अरविंद, राणा, सिंकदर, राधे, सरवण टांगरी, वरिंदर काली और राजेश खब्बू भी मौजूद थे।