You are currently viewing शिमला नगर निगम में कांग्रेस की जीत पर बोले राजा वड़िंग- ‘ये नतीजे बीजेपी के अंत की शुरुआत’

शिमला नगर निगम में कांग्रेस की जीत पर बोले राजा वड़िंग- ‘ये नतीजे बीजेपी के अंत की शुरुआत’

-हिमाचल की तरह पंजाब और कर्नाटक में भी कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आएंगे: राजा वड़िंग

जालंधर: हिमाचल के शिमला में हुए नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि शिमला के नतीजे भाजपा के अंत की शुरुआत हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ज़मीनी स्तर पर उभर कर सामने आ रही है और कर्नाटका व जालंधर उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में नतीजों से यह साफ हो जाएगा की देश के लोग भाजपा की नफ़रत भरी राजनीति के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि आज फिर से लोगों का झुकाव कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है क्योंकि लोगों का मानना है कि कांग्रेस पार्टी आम लोगों का हाथ पकड़ने वाली पार्टी है। राजा वड़िंग ने कहा कि देश की जनता यह समझ चुकी है कि देश को चलाने के लिए एक नीति की जरूरत होती है, जो भारतीय जनता पार्टी के पास नहीं है, यही कारण है कि पिछले 9 वर्षों से देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है, जीएसटी और नोटबंदी जैसे गलत फैसलों ने लोगों की जेबें खाली कर दी हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की तरह पंजाब और कर्नाटक में भी कांग्रेस के पक्ष में परिणाम देखने को मिलेंगे जो आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए शुभ संकेत होंगे।

Raja Wading said on the victory of Congress in Shimla Municipal Corporation – ‘These results are the beginning of the end of BJP’