You are currently viewing पंजाबी युवक की कनाडा के कैलगरी में गोली मारकर हत्या, 3 महीने पहले गया था विदेश; परिजनों ने लगाई शव भारत लाने की गुहार

पंजाबी युवक की कनाडा के कैलगरी में गोली मारकर हत्या, 3 महीने पहले गया था विदेश; परिजनों ने लगाई शव भारत लाने की गुहार

पठानकोट: पंजाब के पठानकोट निवासी 24 वर्षीय युवक हरजस सिंह की कनाडा के कैलगरी शहर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हरजस रोजगार की तलाश में मात्र 3 महीने पहले ही अमेरिका गया था, जहां वह एक स्टोर में काम करता था और किसी जरूरी काम के सिलसिले में कैलगरी पहुंचा था। जैसे ही मौत की खबर पठानकोट के सुंदर नगर स्थित उसके पैतृक घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों और रिश्तेदारों ने भारत सरकार से शव को जल्द से जल्द वतन वापस लाने में मदद की गुहार लगाई है।

कॉर्नस्टोन बुलेवर्ड में आधी रात को हुई अंधाधुंध फायरिंग
कैलगरी पुलिस की होमिसाइड यूनिट के अनुसार, वारदात 30 अगस्त की देर रात (तड़के करीब 12:55 बजे) की है। पुलिस को कॉर्नस्टोन बुलेवर्ड एन.ई. के 1100 ब्लॉक में गोलीबारी होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, तो हरजस सिंह खून से लथपथ मृत अवस्था में मिला। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो चुके थे।

हमलावरों की तलाश जारी, पुलिस ने जनता से मांगा सुराग
कैलगरी पुलिस मामले की हत्या के विभिन्न कोणों से जांच कर रही है, हालांकि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास भी इस हत्याकांड से संबंधित कोई सीसीटीवी फुटेज या सुराग हो, तो वे सीधे पुलिस हेल्पलाइन या क्राइम स्टॉपर्स के जरिए संपर्क कर जानकारी साझा करें, ताकि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Punjabi youth shot dead in Calgary, Canada; had gone abroad just three months ago