You are currently viewing पंजाब की नई कैबिनेट का एलान: परगट सिंह और राणा गुरजीत सिंह समेत 7 नए चेहरे होंगे शामिल, कैप्टन के करीबियों की छु्ट्टी, रविवार को लेंगे शपथ

पंजाब की नई कैबिनेट का एलान: परगट सिंह और राणा गुरजीत सिंह समेत 7 नए चेहरे होंगे शामिल, कैप्टन के करीबियों की छु्ट्टी, रविवार को लेंगे शपथ

चंडीगढ़ (PLN-Punjab live news)  पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनेे नए मंत्रीमंडल का विस्तार कर दिया। चन्नी ने मंत्रियों की लिस्ट फाइनल कर दी और वे लिस्ट लेकर गवर्नर हाउस पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार नए मंत्रिमंडल में सात नए चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें डा.राज कुमार वेरका, प्रगट सिंह, राणा गुरजीत, कुलजीत नागरा, राजा वडिंंग, गुरकीरत कोटली, संगत सिंह गिलजियां का नाम शामिल है। इसके अलावा ब्रह्म मोहिंदरा, मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, अरुणा चौधरी, रजिया सुल्ताना, विजयइंदर सिंगला, भारत भूषण आशु को भी शामिल किया गया है। ये सभी रविवार को मंंत्री पद की शपथ लेंगे।

जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबियों की नए मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी है। पुराने मंत्रियों में से बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, साधू सिंह धर्मसोत, शाम सुंदर अरोड़ा व राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को भी कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। सूत्रों के अनुसार सीएम चरनजीत चन्नी नए मंत्रियों को आज ही शपथ दिलवाएंगे।

बता दें कि नए मुख्यमंत्री पिछले 3-4 दिनों से लगातार दिल्ली जा रहे थे। शुक्रवार देर रात भी चन्नी ने राहुल के साथ मुलाकात की है। अब नई कैबिनेट की फाइनल सूची तैयार हो गई है।

Punjab new cabinet announced Brahm Mohindra Manpreet Badal get another chance