You are currently viewing पंजाबः प्रेमी जोड़े ने झाड़ियों में जाकर निगला जहर, विवाहित प्रेमिका की मौत, प्रेमी की हालत गंभीर

पंजाबः प्रेमी जोड़े ने झाड़ियों में जाकर निगला जहर, विवाहित प्रेमिका की मौत, प्रेमी की हालत गंभीर

 

हरीके पत्तन: हरीके रैड वर्कस नजदीक धुसी बन्न पर आज तड़के छह बजे के करीब प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया जिस कारण प्रेमिका की मौत हो गई और प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

जानकारी के अनुसार, आज सुबह हरीके निवासी तीन लोग सुबह सैर करने के लिए जा रहे थे कि तभी उन्होंने एक छोटे बच्चे के रोने की आवाज सुनी और उन्होंने जाकर देखा तो झाड़ियों में एक महिला और व्यक्ति तड़प रहे थे और उनके पास सलफास की जहरीली गोलियां भी पड़ी हुई थी।

 

 

उक्त तीनों लोगों ने तुरंत पुलिस को सुचित किया और दोनों को उपचार के लिए प्राइवेट क्लिनिक में ले गए, जहां डॉक्टर ने महिला को मृतक घोषित कर दिया। वहीं, व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। यह प्रेमी जोड़ा जीरा शहर का रहने वाला है।

 

 

 

प्रेमी की पहचान मनप्रीत सिंह और प्रेमिका की पहचान पूरा के रूप में हुई है। मृतका विवाहित थी और उसका लगभग दो साल का बच्चा भी है। हरीके पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

 

 

 

 

 

?️शुगर कंट्रोल के लिए रोज लगवाने पड़ते थे 4 टीके. सुनिए कैसे “एकनायकम” जड़ी बूटी से बनी “i-Coffee” ने दिलाया शुगर की भयंकर बीमारी से छुटकारा

◆Video देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें??