You are currently viewing पंजाब : कांग्रेस विधायक की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, गाड़ी के उड़े परखच्चे- अस्पताल में भर्ती

पंजाब : कांग्रेस विधायक की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, गाड़ी के उड़े परखच्चे- अस्पताल में भर्ती

मोगाः विधानसभा सेशन में शामिल होने के बाद चंडीगढ़ से मोगा लौट रहे कांग्रेसी विधायक डॉ. हरजोत कमल और मोगा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बांसल फतिहगढ़ साहिब के खमाणों के नजदीक सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी कार उलटी दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी फार्चूनर से जा टकराई।

 

 

डाक्टरों के मुताबिक डा. हरजोत कमल के चूल्हे पर चोट लगी है और चेयरमैन विनोद बांसल की एक बाज़ू और टांग फ्रेकचर है। टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ियों की खिड़कियों को तोड़कर उनको बाहर निकाला गया। विधायक डॉ. हरजोत और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बांसल को मोगा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि ड्राइवर की हालत नाजुक होने के कारण उसे डीएमसी में दाखिल करवाया गया है।