
मोहाली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज, 14 मई को 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, परिणाम आज दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमर पाल सिंह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम की घोषणा करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
PSEB ने स्पष्ट किया है कि परिणाम केवल उसकी वेबसाइट www.pseb.ac.in पर ही घोषित किया जाएगा। इस बार रिजल्ट की कोई फिजिकल गजट प्रति प्रकाशित नहीं की जाएगी। बोर्ड ने यह भी बताया है कि ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया परिणाम छात्रों की तत्काल जानकारी के लिए है और इसमें किसी भी तरह की खामी के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।
इस साल पंजाब बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में पूरे राज्य से तीन लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड पहले दिन से ही परिणाम को समय पर घोषित करने की तैयारी में था, ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में प्रवेश या अन्य प्रक्रियाओं में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
बोर्ड अधिकारियों ने बताया है कि डिटेल मार्क्स सर्टिफिकेट (DMC) की हार्ड कॉपी केवल उन्हीं विद्यार्थियों को दी जाएगी जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया है। बाकी सभी विद्यार्थियों को अपना डिजिटल DMC डीजी लॉकर के माध्यम से प्राप्त करना होगा।
छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए PSEB की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर 12वीं रिजल्ट से संबंधित लिंक मिलेगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपना रोल नंबर या आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। जानकारी सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। छात्र चाहें तो अपने संबंधित स्कूलों से भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
View this post on Instagram
pseb-12th-result-punjab-board-will-declare-the-12th-result-today








