
चंडीगढ़: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आज 12वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस साल कुल 91 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले पास प्रतिशत में 2% की गिरावट दर्ज की गई है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट www.pseb.ac.in पर देख सकते हैं।
नतीजों में एक बार फिर लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है। खास बात यह है कि इस बार टॉप थ्री पोजीशन पर लड़कियों ने ही कब्जा किया है।
बरनाला की हरसीरत कौर ने 500 में से पूरे 500 अंक प्राप्त कर राज्य भर में टॉप किया है। हरसीरत सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी विद्या मंदिर, बरनाला की छात्रा हैं।
फिरोजपुर जिले के कसोआणा की मनवीर कौर ने 500 में से 498 अंक (99.6%) हासिल कर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वह एसएस मेमोरियल सीनियर पब्लिक स्कूल कसोआणा की छात्रा हैं।
वहीं, मानसा के श्री तारा चंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अर्श ने भी 500 में से 498 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर जगह बनाई है।
View this post on Instagram
PSEB 12th result declared: 91% students passed








