You are currently viewing पंजाब में सोते हुए फार्मेसी छात्र को सांप ने डसा, 10 मिनट बाद सांस उखड़ी तो चला पता; 36 घंटे से बेहोश, हालत नाजुक

पंजाब में सोते हुए फार्मेसी छात्र को सांप ने डसा, 10 मिनट बाद सांस उखड़ी तो चला पता; 36 घंटे से बेहोश, हालत नाजुक

लुधियाना: लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में बी-फार्मेसी के एक छात्र को घर में सोते समय अत्यंत जहरीले कॉमन करैत सांप ने डस लिया। छात्र की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह पिछले 36 घंटों से अस्पताल में बेहोश है। डॉक्टरों की टीम उसकी जान बचाने की हरसंभव कोशिश कर रही है।

पीड़ित छात्र की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई है, जो महादेव नगर का रहने वाला है। प्रवीण के भाई किशोर ने बताया कि उसका भाई एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है और बी-फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है। दो दिन पहले जब वह घर पर जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहा था, तभी यह घटना घटी।

किशोर के अनुसार, सांप के काटने का प्रवीण को तुरंत पता ही नहीं चला। करीब 10 मिनट बाद जब उसे सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी तो उसने परिजनों को जगाया। जब परिवार वालों ने उसके शरीर की जांच की तो बाएं हाथ की उंगली पर सांप के काटने के दो निशान दिखाई दिए। परिवार उसे फौरन अपोलो अस्पताल ले गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया।

बाद में जब परिवार ने घर की तलाशी ली तो उन्हें कॉमन करैत प्रजाति का सांप मिला, जिसे उन्होंने मार दिया। डॉक्टरों और जानकारों के मुताबिक, यह सांप बेहद जहरीला होता है और इसके काटने पर अक्सर पीड़ित को तुरंत पता नहीं चलता, जिस कारण इसे ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है। परिवार ने बताया कि 36 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रवीण को होश नहीं आया है और वे उसके स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Pharmacy student bitten by snake