You are currently viewing देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 11 हजार से ज्यादा नए केस, कुल मामले 2 लाख 87 हजार से ज्यादा, अब तक इतने लोगों को मिली अस्पताल से छुट्टी

देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 11 हजार से ज्यादा नए केस, कुल मामले 2 लाख 87 हजार से ज्यादा, अब तक इतने लोगों को मिली अस्पताल से छुट्टी

 

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 2,87,155 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 8,107 मौतें हुई हैं। फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,38,054 है और 1,40,979 लोग ठीक हो चुके हैं। पहली बार पिछले 24 घंटे में 11 हजार 156 से ज्यादा मरीज मिले। इससे पहले 7 जून को सबसे ज्यादा 10 हजार 884 कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

 

 

देश की राजधानी दिल्ली में भी हालात गंभीर होते जा रहे हैं। दिल्ली में एक दिन के भीतर 1501 मामले पाए गए हैं और 48 लोगों की मौतें हुई हैं। एक दिन के भीतर दिल्ली में 1501कोरोना पॉजिटिव केस, 384 ठीक/ डिस्चार्ज / माइग्रेटेड और 48 मौतें रिपोर्ट हुईं। राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 32810 हो गई जिनमें 12,245 ठीक/ डिस्चार्ज/माइग्रेटेड और 984 मौतें शामिल हैं।

 

 

 

महाराष्ट्र में और 149 ने दम तोड़ा, मुंबई में 97 मौतें
महाराष्ट्र में 3254 नए कोविड19 पॉजिटिव मामले और 149 मौतें रिपोर्ट हुईं। 1879 लोगों को ठीक होने के बाद आज छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 94,041 हो गए जिनमें 44,517 डिस्चार्ज और 3438 मृतक लोग शामिल हैं। वहीं मुंबई में 1567 अधिक मामले और 97 मौतें रिपोर्ट हुईं। शहर में कुल मामलों की संख्या अब 52445 है जिसमें 23693 ठीक/ डिस्चार्ज, 26897 सक्रिय मामले और 1855 मौतें शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

? मैं चीनी भी खा लेता हूँ, कुछ भी खाता पीता रहता हूँ लेकिन अब मेरी शुगर कभी 127 से ऊपर नही गई

100% आयुर्वेदिक “☕i-Coffee” पीने से शुगर हुई कंट्रोल, 427 शुगर हो गई 127 – देखें Video-