You are currently viewing इस दिन ताजमहल समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश कर सकेंगी महिलाएं, आदेश जारी

इस दिन ताजमहल समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश कर सकेंगी महिलाएं, आदेश जारी

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने महिलाओं को तोहफा दिया है। आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में महिलाएं निशुल्क प्रवेश कर पाएंगी। एएसआई ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।