You are currently viewing OMG! प्राइवेट अस्पताल की करतूत, करना था स्टोन का ऑपरेशन; निकाल ली किडनी

OMG! प्राइवेट अस्पताल की करतूत, करना था स्टोन का ऑपरेशन; निकाल ली किडनी

कासगंज: अलीगढ़ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में होमगार्ड के जवान की किडनी निकालने का मामला सामने आया है। दरअसल, 12 अप्रैल 2022 को अल्ट्रासाउंड टेस्ट में कासगंज निवासी एक होमगार्ड सुरेश चंद्र की लेफ्ट किडनी में स्टोन डिटेक्ट हुआ था। जिसके बाद 14 अप्रैल 2022 को सुरेश ने अलीगढ़ स्थित एक हॉस्पिटल में किडनी स्टोन का ऑपरेशन कराया था। लेकिन आठ महीने बाद जब दर्द उठा तो उसने फिर अल्ट्रासाउंड करवाया। इस बार उसकी लेफ्ट किडनी ही गायब थी। रिपोर्ट देखने के बाद होमगार्ड के जवान के होश फाख्ता हो गए। अब जवान ने जिले की उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि किडनी में स्टोन के ऑपरेशन के आठ महीने बाद 29 अक्टूबर 2022 को सुरेश के पेट में फिर से दर्द हुआ। जिसके बाद उसी दिन सुरेश ने कासगंज की उसी लैब में अल्ट्रासाउंड टेस्ट कराया, जहां आठ महीने पहले कराया था, लेकिन इस बार उनके पेट से स्टोन के साथ लेफ्ट किडनी भी गायब थी। सुरेश ने बताया कि अल्ट्रासाउंड टेस्ट की रिपोर्ट से यह साफ साफ प्रदर्शित हो रहा है कि पहली रिपोर्ट में लेफ्ट किडनी थी, और ऑपरेशन के बाद हुई अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में लेफ्ट किडनी गायब है। पीड़ित होमगार्ड सुरेश ने मौखिक रूप से इस बात की शिकायत कासगंज जिले के उच्चाधिकारियों से की है। उच्चाधिकारियों ने जवान को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

OMG! The handiwork of a private hospital, had to do stone operation; removed kidney