You are currently viewing देश में कोरोना मरीजों की संख्या 12 लाख के पार, 24 घंटे में सामने आए 45 हजार से ज्यादा नए केस, अकेले महाराष्ट्र से 10 हजार से ज्यादा नए मामले

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 12 लाख के पार, 24 घंटे में सामने आए 45 हजार से ज्यादा नए केस, अकेले महाराष्ट्र से 10 हजार से ज्यादा नए मामले

 

 

नई दिल्ली: भारत में कोरोना का कहर जारी है। देश में अब 12 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। बीते 24 घंटे में करीब 45,720 नए मरीज सामने हैं और 648 मरीजों की मौत हो गई है। देश में अब तक कोरोना से हुए मौत का आंकड़ा 28 हजार 732 है। देशभर में साढ़े सात लाख से ज्यादा कोरोना मरीज हुए स्वस्थ हो चुके है और रिकवरी रेट 63 फीसदी से ज्यादा है।

 

 

 

महाराष्ट्र में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। महाराष्ट्र मे पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 576 नए मामले सामने आए है। 3 लाख 37 हजार के पार कुल आंकड़ा पहुंच गया है। वहीं, राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 1,227 नए मामले आने के बाद कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1,26,323 हो गई है।

 

 

 

जम्मू जिले में वीकेंड लॉकडाउन
जम्मू में रविवार को एक ही दिन में कोरोना के 40 मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने 24 जुलाई से वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। अब प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार शाम छह बजे से लॉकडाउन शुरू होगा, जो सोमवार सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। यानी 60 घंटे तक पूरे जिले में लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आवागमन पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

 

 

? भारत के प्रसिद्ध MD आयुर्वेदा डॉक्टर ने बताया कैसे करें कुछ ही दिनों में शुगर को कंट्रोल – शुगर के मरीज अवश्य देखें VIDEO?