You are currently viewing NRI महिला हत्याकांड का खुलासा: भरोसेमंद करीबी ही निकला कातिल, इंग्लैंड में बैठे प्रेमी पर भी शिकंजा

NRI महिला हत्याकांड का खुलासा: भरोसेमंद करीबी ही निकला कातिल, इंग्लैंड में बैठे प्रेमी पर भी शिकंजा

लुधियाना: अमेरिका में रहने वाली 71 वर्षीय भारतीय मूल की एनआरआई महिला रुपिंदर कौर पंधेर की हत्या की गुत्थी को डेहलों पुलिस ने सुलझा लिया है। गला दबाकर की गई इस हत्या को किसी और ने नहीं, बल्कि महिला के सबसे भरोसेमंद करीबी सुखजीत सिंह उर्फ सोनू ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कबूल किया है कि उसने यह हत्या महिला के इंग्लैंड निवासी प्रेमी चरणजीत सिंह चन्नी के कहने पर की थी।

थाना डेहलों के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि यह सनसनीखेज वारदात जुलाई महीने की है। किला रायपुर क्षेत्र की रहने वाली रुपिंदर कौर जब भी अमेरिका से भारत आती थीं, तो अपने करीबी सुखजीत सिंह उर्फ सोनू के पास ही रहती थीं। उन्होंने अपने कानूनी मामलों की पैरवी के लिए सोनू को पावर ऑफ अटॉर्नी भी दे रखी थी। जुलाई में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद सोनू ने रुपिंदर की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। इसके बाद, पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने खुद ही थाने में रुपिंदर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अगस्त में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस लंबे समय तक गुमशुदगी के एंगल से मामले की जांच करती रही, लेकिन इसी बीच पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि रुपिंदर कौर की हत्या हो चुकी है और इसमें सोनू का ही हाथ है। इस सूचना पर पुलिस ने सोनू को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया और उसने अपना सारा गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी ने खुलासा किया कि उसने इस वारदात को रुपिंदर के प्रेमी चरणजीत सिंह चन्नी के कहने पर अंजाम दिया था, जो इंग्लैंड में रहता है। पुलिस ने आरोपी सुखजीत सिंह को गिरफ्तार करने के साथ ही चरणजीत सिंह को भी मामले में नामजद कर लिया है।

इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और शव के अवशेषों को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में और सबूत जुटा रही है और उम्मीद है कि पूछताछ में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

NRI woman murder case solved