You are currently viewing पंजाब में अब मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा, जानें किन्हें मिलेगा ये लाभ

पंजाब में अब मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा, जानें किन्हें मिलेगा ये लाभ


चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों के सभी योग्य वारिसों को मुफ्त यात्रा सुविधा देने का फ़ैसला किया है। उक्त जानकारी पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी मामलों के मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि सेनानियों के परिवारों के कल्याण के लिए सरकार हमेशा तत्पर रहती है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सत्ता संभालने के बाद कई अहम फ़ैसले स्वतंत्रता सैनानियों और उनके योग्य वारिसों के कल्याण के लिये लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नये फ़ैसले के अनुसार सैनानियों को पंजाब रोडवेज़ और पी.आर.टी.सी. की साधारण/ए.सी. बसों में मिलने वाली मुफ़्त यात्रा सुविधा का दायरा बढ़ाते हुए इसमें उनकी विधवाओं, अविवाहित और बेरोजग़ार लड़कियों समेत स्वतंत्रता सेनानियों की तीसरी पीढ़ी तक के सभी योग्य वारिसों को भी शामिल किया गया है। सोनी ने बताया कि इस बारे में विभाग ने सम्बन्धित विभागों को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।