जालंधरः भाजपा ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने के बाद अश्विनी शर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नीलाल भगत के निवास पर उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे। चुन्नी लाल भगत और भाजपा नेता महिंद्र भगत ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, जीवन गुप्ता, गुरुदेव देवी ,जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,राजेश बागा, मुनीश विज,राजीव ढींगरा, विनीत धीर, अमित संधा, सनी शर्मा, सौरभ सेठ, पवन कश्यप व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।