You are currently viewing पंजाब में छुट्टियों को लेकर नया अपडेट, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने किया अहम ऐलान

पंजाब में छुट्टियों को लेकर नया अपडेट, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने किया अहम ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के कहर को देखते हुए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छुट्टियों की घोषणा के बाद अब पंजाब कौशल विकास मिशन (PSDM) से जुड़े सभी 43 केंद्रों को भी 3 सितंबर तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

यह महत्वपूर्ण घोषणा कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने अपने आधिकारिक ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से की। उन्होंने बताया कि राज्य में खराब मौसम और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

अपने ट्वीट में मंत्री अरोड़ा ने लिखा, “खराब मौसम और बाढ़ जैसी स्थिति के मद्देनजर, PSDM के सहयोग से चल रहे सभी 43 कौशल विकास केंद्र, सभी हितधारकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए 3 सितंबर तक बंद रहेंगे। पंजाब सरकार लोगों और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

गौरतलब है कि पंजाब के लोग इस समय बाढ़ और खराब मौसम की मार झेल रहे हैं, जिसके चलते सरकार ने पहले ही राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 3 सितंबर तक छुट्टी का ऐलान कर दिया था। अब इसी कड़ी में कौशल विकास केंद्रों को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है ताकि प्रशिक्षण के लिए आने वाले युवाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

New update regarding holidays in Punjab