You are currently viewing भारी बारिश के बीच लुधियाना के लोगों पर लगी नई पाबंदी, DC ने जारी किए आदेश

भारी बारिश के बीच लुधियाना के लोगों पर लगी नई पाबंदी, DC ने जारी किए आदेश

लुधियाना: गर्मी से राहत पाने के लिए नहरों और नदियों आदि में नहाना कई लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। हाल ही में लुधियाना में नहाते समय 4 बच्चे नदी में बह गए थे। इसे देखते हुए प्रशासन ने अब लुधियाना में नहरों, बरसाती नालों और नदियों में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु जैन ने इस संबंध में एक आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले में भारी बारिश के कारण नहरों, बरसाती नालों और नदियों में पानी पूरी रफ्तार से बह रहा है और उनमें पानी का स्तर भी काफी बढ़ गया है। गर्मियों का मौसम होने के कारण, बहुत से लोग यहां नहाते हैं, जिसके कारण कोई अप्रिय घटना होने की संभावना है। इसे देखते हुए, उन्होंने अगले आदेश तक लुधियाना जिले में बहने वाली नहरों, बरसाती नालों और नदियों में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

बता दें कि लुधियाना की सिंधवां नहर में वीरवार को नहाते समय किनारे से बंधी हुई तार टूटने के कारण 8 बच्चे डूब गए। 4 बच्चे किसी तरह अपने आप को बचाने में कामयाब हो गए, जबकि 4 बच्चों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक इलाके के 8 बच्चे नहर में नहाने गए थे। सभी तार पकड़कर नहा रहे थे। ज्यादा भार होने के कारण तार टूट गई और सभी बच्चे बह गए, जिनमें से 2 के शव बरामद कर लिए गए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

new restrictions imposed on the people of Ludhiana