You are currently viewing नवजोत सिंह सिद्धू ने विधायक परगट सिंह को नियुक्त किया पंजाब कांग्रेस का महासचिव

नवजोत सिंह सिद्धू ने विधायक परगट सिंह को नियुक्त किया पंजाब कांग्रेस का महासचिव

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के महासचिव (संगठन) नियुक्त किया है। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह को सिद्धू के काफी करीबी और कैप्टन के विरोधी माने जाते हैं। कैप्टन के खिलाफ जब सिद्धू ने आवाज उठाई तो सबसे पहले उनका समर्थन परगट सिंह ने ही किया था। इससे पहले सिद्धू अपने लिए चार सलाहकार नियुक्त कर चुके हैं। हालांकि पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने उनका सलाहकार बनने से मना कर दिया था।