You are currently viewing पंजाब में रिश्तों का कत्ल: मामा के लड़के ने 6 साल की मासूम से किया रेप; रिश्तेदारी में आया था आरोपी, बच्ची को अकेला पाकर किया गंदा काम

पंजाब में रिश्तों का कत्ल: मामा के लड़के ने 6 साल की मासूम से किया रेप; रिश्तेदारी में आया था आरोपी, बच्ची को अकेला पाकर किया गंदा काम

लुधियाना: लुधियाना में इंसानियत और पवित्र रिश्तों को तार-तार करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। हवस के अंधे एक 19 वर्षीय युवक ने अपनी ही 6 साल की मासूम बहन (रिश्ते में मामा का लड़का) को अपनी दरिंदगी का शिकार बना डाला। बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद इस घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक अपने रिश्तेदारों के घर आया हुआ था। घर में बच्ची को अकेला पाकर उसकी नीयत खराब हो गई और उसने 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची चुप रही, लेकिन देर रात जब उसे ब्लीडिंग होने लगी और दर्द से हालत बिगड़ने लगी, तो परिजनों को शक हुआ। प्यार से पूछने पर मासूम ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

परिजन बच्ची को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी एक पल की देरी नहीं की।

SHO हरविंदर सिंह ने बताया, सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई। हमने रात करीब 3 बजे ही दबिश देकर 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया है। गनीमत रही कि बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

murder of relationships in Punjab: A 6-year-old girl was raped by her maternal uncle’s son