You are currently viewing MLA सुशील रिंकू ने खुलवाया कांग्रेसी नेता मेजर सिंह का ‘दाना-पानी’ रेस्टोरेंट, मुख्यमंत्री चन्नी के दरबार पहुंची नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायत

MLA सुशील रिंकू ने खुलवाया कांग्रेसी नेता मेजर सिंह का ‘दाना-पानी’ रेस्टोरेंट, मुख्यमंत्री चन्नी के दरबार पहुंची नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायत

जालंधर (PLN- Punjab Live News) पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर व कांग्रेसी नेता मेजर सिंह के मॉडल हाउस स्थित दाना पानी रेस्टोरेंट की इमारत को नगर निगम ने वीरवार तड़के सील कर दिया था, जिसके बाद मेजर सिंह विधायक सुशील रिंकू व अन्य कई कांग्रेसी नेताओं के साथ चंडीगढ़ में सीएम से मुलाकात करने के लिए गए। कांग्रेस नेता मेजर सिंह के समर्थन में वेस्ट हलके के कई पार्षद चंडीगढ़ पहुंच गए थे और दबाव बनाने में कामयाब रहे।

चंडीगढ़ में विधानसभा सत्र के चलते उनकी सीएम से मीटिंग नहीं हो सकी, लेकिन इस दौरान विधायक सुशील रिंकू ने चीफ सेक्रेटरी अनिरूद्ध तिवारी के साथ मेजर सिंह की मुलाकात करवाई और उनके ध्यान में सारा मामला लाया। देर शाम मुख्य सचिव के हस्तक्षेप के बाद दाना पानी की सील खोलने के निर्देश जारी किए गए। जिसके बाद देर रात विधायक सुशील रिंकू ने कांग्रेसी नेता मेजर सिंह का रेस्टोरेंट खुलवा दिया। इस मौके पर उनके साथ कई कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे, जो चंडीगढ़ भी गए थे।

आपको बता दें कि मेजर सिंह ने आरटीआइ एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की जनहित याचिका में खुद को हाईकोर्ट में पार्टी के रूप में शामिल करवाया और अवैध कालोनियों के मौजूदा स्टेट्स की जांच की मांग की है। मेजर सिंह ने शहर में बन रही कई अवैध इमारतों के मामलों में निगम अफसरों को कोर्ट खींचा है। जिसके चलते अफसरों और मेजर सिंह में टकराव चल रहा है। इसी टकराव का नतीजा रहा है कि वीरवार सुबह नगर निगम ने मेजर सिंह के मॉडल हाउस स्थित दाना पानी रेस्टोरेंट की इमारत को सील कर दिया।

MLA Sushil Rinku opened Dana-Pani restaurant of Congress leader Major Singh complaint of corrupt officials of Municipal Corporation reached Chief Minister Channi court