You are currently viewing कनाडा में पंजाबी के पेट्रोल पंप पर बड़ा बवाल, तेल की जगह गाड़ियों में भर दिया पानी; 18 कारों के उड़े इंजन- पंप सील

कनाडा में पंजाबी के पेट्रोल पंप पर बड़ा बवाल, तेल की जगह गाड़ियों में भर दिया पानी; 18 कारों के उड़े इंजन- पंप सील

जालंधर: कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित एलमवेल में एक पंजाबी मूल के व्यक्ति का पेट्रोल पंप सील कर दिया गया है। आरोप है कि इस पंप से गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी भरा जा रहा था। इस भारी लापरवाही का शिकार हुए लगभग 18 ग्राहकों की गाड़ियां यहां से पेट्रोल और डीजल भरवाने के कुछ ही किलोमीटर बाद रास्ते में ही दम तोड़ गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पिछले एक महीने से इस पेट्रोल पंप की सघन जांच चल रही थी, जिसके बाद प्रशासन ने इसे सील कर दिया है।

टैंक में मिला 50% पानी, ग्राहकों को लगा लाखों का चूना

इस चौंकाने वाले मामले की जांच में एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ। अथॉरिटी की जांच में पाया गया कि पंप के ईंधन में 50 प्रतिशत से अधिक पानी मिला हुआ था। पानी मिले पेट्रोल की वजह से कई गाड़ियों के इंजन हाइड्रोलिक लॉक का शिकार होकर पूरी तरह बर्बाद हो गए। इस लापरवाही के कारण आम लोगों को 4 लाख रुपए तक के भारी-भरकम रिपेयर बिल का सामना करना पड़ रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों और नुकसान को देखते हुए ‘टेक्निकल स्टैंडर्ड्स एंड सेफ्टी अथॉरिटी’ (TSSA) ने तुरंत एक्शन लिया और स्टेशन को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

मालिक ने दी सफाई, कहा- ‘मुझे नहीं पता कैसे हुआ ये सब’

इस पूरे विवाद पर पेट्रोल पंप के मालिक सुखविंदर कंधोला ने अपनी सफाई पेश की है। उनका दावा है कि यह सब जानबूझकर नहीं बल्कि एक अनजानी तकनीकी खराबी के कारण गलती से हुआ है और उन्हें खुद नहीं पता कि टैंक में पानी कैसे आ गया। कंधोला का कहना है कि गाड़ियां खराब होने के बाद लोग मुआवजे और भारी क्लेम के लिए उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें उल्टा-सीधा कह रहे हैं और नफरत भरे कमेंट्स कर रहे हैं, जिससे वह काफी परेशान हो चुके हैं।

Major Uproar at a Punjabi-Owned Gas Station in Canada: Cars Filled with Water Instead of Fuel