You are currently viewing जालंधर में बड़ी वारदात, फैक्ट्री मालिक की बेरहमी से हत्या, बाहर आईं आंतें; आप कार्यकर्ता ने साथियों संग दिया कत्ल को अंजाम

जालंधर में बड़ी वारदात, फैक्ट्री मालिक की बेरहमी से हत्या, बाहर आईं आंतें; आप कार्यकर्ता ने साथियों संग दिया कत्ल को अंजाम

जालंधर: जालंधर में बस्ती शेख के चाय आम मोहल्ले से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां देर रात आप कार्यकर्ता ने अपने साथियों संग मिलकर एक प्लास्टिक (टूल) फैक्ट्री मालिक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान बस्ती निवासी अंकित जांबा (26) के रूप में हुई है। इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब मृतक अपनी गर्भवती पत्नी के लिए दवाई लेने जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसे घेरकर सिर, पीठ और पेट पर धारदार हथियार से करीब 17 वार किए, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गई।

मृतक के भाई मणि ने बताया कि अंकित की शादी 4 साल पहले मनीषा से हुई थी. मनीषा अब 4 महीने की गर्भवती है. परिवार बहुत खुश था. मणि ने बताया कि आरोपियों से उसकी पुरानी दुश्मनी है। इसी खुन्नस के चलते उस पर हमला किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

अंकित जांबा की पत्नी मनीषा ने बताया कि वह रात को अपने पति अंकित के साथ बाइक पर सवार होकर दवा लेकर ससुराल जा रही थी। जब वह मोहल्ला चाय आम से निकले तो घर के बाहर कुछ अपराधियों ने उनकी बाइक रोक दी। बाइक रुकते ही 6 लोगों ने मिलकर उस पर धारदार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया। जब वह पति को छुड़ाने के लिए आगे बढ़ी तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ पर गंभीर चोट लग गई।

मनीषा ने बताया कि करीब 5 मिनट तक चले खूनी खेल के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसने आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई आगे नहीं आया। वह किसी तरह अपने पति को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। लेकिन कुछ देर बाद अंकित को मृत घोषित कर दिया गया।

इसके बाद अस्पताल ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या का आरोप आम आदमी पार्टी के वर्कर करण मल्ली और उनके साथियों पर लगा है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
Major incident in Jalandhar, factory owner brutally murdered, intestines came out; AAP worker along with his associates committed the murder