पंजाब के स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव, बुधवार से लागू होगा नया टाइम-टेबल

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने की घोषणा की है। शिक्षा विभाग ने अक्टूबर महीने के लिए नया टाइम-टेबल जारी कर दिया है, जो कल यानी 1 अक्टूबर, 2025 से लागू होगा। यह आदेश हाल ही में आई बाढ़ के बाद फिर से खुले स्कूलों पर लागू होगा, जबकि बाढ़ प्रभावित स्कूलों में अभी भी काम जारी है।

1 अक्टूबर से यह रहेगा नया समय

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक स्कूलों का समय इस प्रकार रहेगा:

प्राथमिक स्कूल (Primary Schools): सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक।

मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक।

1 नवंबर से सर्दियों के लिए फिर बदलेगा समय

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शेड्यूल केवल अक्टूबर महीने के लिए है। सर्दियों के मौसम को देखते हुए 1 नवंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया जाएगा। सर्दियों के दौरान समय-सारणी इस प्रकार होगी:

प्राथमिक स्कूल: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।

मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक।

शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को नए समय-सारणी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Major changes in the timings of government schools

You cannot copy content of this page