लुधियाना: अंतरराष्ट्रीय ड्रग केस में पकड़े गए खन्ना के गुरदीप राणों केस में पंजाब सरकार द्वारा पुलिस के उच्चाधिकारियों पर आज बड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में सरकार ने आईपीएस परमराज सिंह उमरानंगल (उस समय के लुधियाना रेंज के डीआईजी और अब निलंबित) समेत 5 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। परमराज सिंह उमरानंगल समेत निलंबित किए गए पुलिस अधिकारियों में वरिंद्रजीत सिंह थिंद, सेवा सिंह मल्ली, परमिन्दर सिंह बाठ और करनशेर सिंह शामिल हैं।